Computer Par Nibandh | कंप्यूटर पर निबंध [2024]

Rate this post

कंप्यूटर पर निबंध – नमस्कार दोस्तों, उम्मीद करते है आप सभी अच्छे होंगे

दोस्तों यदि आप कंप्यूटर पर निबंध (Computer Par Nibandh) के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो आप हमारे इस कंप्यूटर पर निबंध को पढ़ सकते है जिसे हम ने खश आपके लिए प्रशीत किया है।

Computer Par Nibandh
Computer Par Nibandh

कंप्यूटर का नाम सुनते ही हमारे दिमाग में एक मशीन की तस्वीर दिखाई पड़ती है। कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन है, जो सभी प्रकार के कार्य को आसानी पूर्वक करने में सक्षम है ।

इसकी मदद से हम अपने पुरानी डाटा में बदलाव करने के साथ-साथ नए डाटा भी बना सकते हैं। कंप्यूटर के कुछ फायदे हैं तो कुछ नुकसान भी है, जो कि हमारे लिए ठीक नहीं है।

यहां हम आपको कंप्यूटर पर निबंध लिखना अलग-अलग शब्द सीमा में बताएंगे जो सभी छात्र-छात्राओं के लिए काफी मददगार साबित होंगे।

कंप्यूटर पर निबंध 10 लाइन में

  • कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन हैं।
  • कंप्यूटर विज्ञान की एक अद्भुत देन है।
  • कंप्यूटर का आविष्कार चार्ल्स बैबेज ने किया था।
  • कंप्यूटर से हमलोग लगभग सभी कामों को बहुत जल्दी और आसानी से कर सकते हैं।
  • कंप्यूटर का कार्य सभी प्रकार के दस्तावेज को सुरक्षित रखना हैं।
  • कंप्यूटर का उपयोग अनेक प्रकार के क्षेत्रों में होता है, जैसे रेलवे स्टेशन, बैंक, अस्पताल, दुकान, मॉल आदि जगहो पर।
  • शिक्षा के क्षेत्र में कंप्यूटर का महत्वपूर्ण योगदान है।
  • यह समय तथा ऊर्जा दोनों की बचत करता है।
  • आज के समय में हम लोग बिना कंप्यूटर के कुछ भी नहीं है।
  • वर्तमान में विश्व को डिजिटल बनाने में कंप्यूटर का महत्वपूर्ण योगदान है।

कंप्यूटर पर निबंध 20 लाइन में

  • कंप्यूटर आधुनिक तकनीक की सबसे महान खोज में से एक है।
  • कंप्यूटर विज्ञान द्वारा दिया गया अद्भुत चमत्कार में से एक है।
  • कंप्यूटर को संगणक नाम से भी जाना जाता है।
  • दुनिया के सबसे पहले कंप्यूटर का नाम एनिऐक(ENIAC) था।
  • कंप्यूटर का आविष्कार सन् 1822 में चार्ल्स बैबेज द्वारा किया गया था।
  • आधुनिक कंप्यूटर निर्माण का श्रेय ऐलान ट्यूरिंग को जाता है।
  • कंप्यूटर के मुख्य चार अंग होते हैं, मॉनिटर, माउस कीबोर्ड, सी० पी० यू०( CPU)।
  • सी ० पी ० यू ०(CPU) को कंप्यूटर का मस्तिष्क   भी कहा जाता है।
  • कंप्यूटर का उपयोग सभी तरह के दस्तावेज, वीडियो, फोटो, गेम्स आदि को सुरक्षित रखने के लिए किया जाता है।
  • इसका इस्तेमाल करना बहुत सरल है,  बच्चे भी इसे आसानी से उपयोग कर सकते हैं।
  • कंप्यूटर हमारे जीवन को आसान बनाने में काफी योगदान देते हैं।
  • कंप्यूटर का उपयोग कर हमलोग लगभग सभी तरह के काम को बहुत आसानी एवं जल्दी से कर सकते हैं।
  • कंप्यूटर का इस्तेमाल कर विद्यार्थी पढ़ाई करते हैं।
  • कंप्यूटर का इस्तेमाल कर लोग किसी भी तरह के सेवा, उत्पाद या दूसरी चीजों के बारे में जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
  • घर, कार्यालय, दुकान, अस्पताल, रेलवे स्टेशन, मॉल आदि सभी जगह पर आज के समय में इसका इस्तेमाल होता है।
  • सभी प्रकार की जानकारी को कंप्यूटर के हार्ड डिस्क में स्टोर किया जाता है।
  • इंटरनेट कंप्यूटर का सबसे बड़ा नेटवर्क है।
  • कंप्यूटर ने लोगों को कई प्रकार के नए रोजगार दिए।
  • कंप्यूटर के बहुत सारे लाभ के साथ-साथ इसके कई नुकसान भी है, इसका ज्यादा उपयोग हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।
  • कम्प्यूटर साक्षरता दिवस 2 दिसंबर को मनाया जाता है।

कंप्यूटर पर निबंध 100 शब्द में

कंप्यूटर पर निबंध (Computer Par Nibandh) :- मानव द्वारा निर्मित बहुत सी चीजों में से कंप्यूटर एक ऐसी अद्भुत चीज है जो हमारे सभी प्रकार के कामों में समय और ऊर्जा दोनों की बचत करती है और अनेक प्रकार की जानकारी आसानी से और तुरंत प्रदान करती हैं।

कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन है, जो विज्ञान के द्वारा दिया गया एक अद्भुत चमत्कार है | सबसे पहले 1822 में इसका आविष्कार चार्ल्स बैबेज ने किया था इसलिए चार्ल्स बैबेज को इसका जनक भी कहा जाता है।

वर्तमान समय में इसका उपयोग बहुत सारे क्षेत्रों में किया जाता है | यह मनुष्य के श्रम और समय दोनों की बचत कर और उसमें तीव्रता लाकर उसके कार्य को तेजी से करवाता है | विद्यार्थी द्वारा इसका उपयोग उनके पढ़ाई में मदद के लिए किया जाते हैं।

इसके बहुत सारे लाभ के साथ-साथ इसके कुछ नुकसान भी है इसका ज्यादा उपयोग करना हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है | कंप्यूटर के स्किन को लंबे समय तक देखने से हमारी आंख खराब हो सकती है | हमें इसका हमेशा सदुपयोग करना चाहिए |

कंप्यूटर पर निबंध 200 शब्द में

कंप्यूटर पर निबंध (Computer Par Nibandh) :- वर्तमान समय में मानव जीवन काफी सरल और आसान हो गया इसका मुख्य कारण कंप्यूटर का उपयोग है | आज कंप्यूटर ने हमारे सभी कामों को काफी आसान कर दिया दिया | शिक्षा के क्षेत्र में, चिकित्सा क्षेत्र में, व्यापार क्षेत्र में, कारखानों में आदि जगहों पर कंप्यूटर का महत्वपूर्ण योगदान है।

आजकल कंप्यूटर का उपयोग हर एक क्षेत्रों में किया जाने लगा है | कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक यंत्र है, जिसके मुख्य रूप से चार अंग मॉनिटर, कीबोर्ड, माउस और सी० पी० यू० होता है | आवश्यकता के अनुसार इसमें अन्य उपकरणों जैसे प्रिंटर, स्पीकर, कैमरा आदि को जोड़ा जा सकते हैं |

इसे गणक, संगणक आदि नामों से जाना जाता है |  इसका आविष्कार 1822 में चार्ल्स बैबेज द्वारा किया गया था, पर उस समय इसका स्वरूप वर्तमान कंप्यूटर जैसा बिल्कुल नहीं था।

इसका अविष्कार मुख्य रूप से गणना करने के लिए किया गया था लेकिन आज के समय में इसका उपयोग अनेक प्रकार के कामों में आता है |

कंप्यूटर कठिन से कठिन गणना को आसानी से और तुरंत कर देता है | आज के समय में बिना कंप्यूटर के मानव जीवन की कल्पना करना काफी मुश्किल है।

आज हम लोग कंप्यूटर को इंटरनेट से जोड़ करके घर बैठे काम कर सकते हैं, किसी प्रकार की खरीदारी कर सकते हैं और अन्य किसी प्रकार की जानकारी को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं |

आज कंप्यूटर हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है | यह हमारे लिए काफी लाभप्रद है पर इसका अत्यधिक उपयोग हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।

अधिक समय तक कंप्यूटर स्क्रीन को देखने से हमारी आंखों को अधिक नुकसान पहुंचते हैं | इसका उपयोग सावधानी पूर्वक ना करने पर हमारे व्यक्तिगत जानकारी असुरक्षित हो जाती हैं | इसलिए हमें इसका उपयोग सही ढंग से और सावधानीपूर्वक करनी चाहिए |

कंप्यूटर पर निबंध 500 शब्द में

कंप्यूटर क्या है :-

कंप्यूटर पर निबंध (Computer Par Nibandh) :- कंप्यूटर एक यांत्रिक मशीन है, जो गणना करने के लिए बनाया गया था | यह सॉफ्टवेयर हार्डवेयर के मेल से किसी इनपुट पर प्रक्रिया करके हमें इसकी जानकारी आउटपुट के रूप में देती हैं | कंप्यूटर में एक मॉनिटर, कीबोर्ड, माउस और सी० पी० यू० होता है।

आवश्यकता पड़ने पर हम इसमें अतिरिक्त उपकरण जैसे प्रिंटर, स्पीकर, कैमरा आदि को जोड़ सकते हैं | इसका उपयोग हम किसी प्रकार की गणना करने में, संगीत सुनने में, फोटो-वीडियो देखने में, गेम्स खेलने में, शैक्षणिक कार्यों में और अन्य प्रकार के कार्यो में करते हैं |

प्रस्तावना :-

कंप्यूटर आधुनिक युग की नवीनतम तकनीक में से एक है | यह विज्ञान का दिया गया चमत्कारी देन है | इसके बिना वर्तमान समय में मानव जीवन की कल्पना करना बहुत मुश्किल है | चार्ल्स बैबेज द्वारा इसका आविष्कार 1822 में किया गया था, उस समय इसका स्वरूप आज के कंप्यूटर जैसा बिल्कुल भी नहीं था |

इसका उपयोग विभिन्न उद्देश्यों के लिए किया जाता है | इसका उपयोग सभी प्रकार के दस्तावेज, सूची जानकारी आदि को बनाने में या जानकारी को प्राप्त करने में किया जाता है |  यह किसी प्रकार की गणना को आसान कर देता है | यह हमारे समय के साथ-साथ मेहनत को भी बचाता है |

कंप्यूटर का महत्व :-

वर्तमान समय में इसके बिना हमारे जीवन का कल्पना करना काफी मुश्किल है यह बहुत ही उपयोगी उपकरण हैं | इसका उपयोग निम्नलिखित प्रकार के क्षेत्रों में किया जाता है-

शिक्षा के क्षेत्र में – वर्तमान समय में शिक्षा के क्षेत्र में कंप्यूटर का महत्व बढ़ता जा रहा है | छात्र किसी प्रकार की जानकारी को आसानी से कंप्यूटर की मदद से प्राप्त कर सकते हैं | छात्रों को कंप्यूटर की मदद से प्रायोगिक तरीकों से पढ़ाया जा सकता है |

किताबों के माध्यम से सभी प्रकार की जानकारी को उपलब्ध कराने में काफी मुश्किलें आती हैं | कंप्यूटर का उपयोग करने से छात्र का विकास अधिक तेजी से हो सकता है |

व्यापार के क्षेत्र में – व्यापार क्षेत्र में कंप्यूटर का इस्तेमाल कर व्यक्ति अपने उत्पाद को देश के ही नहीं बल्कि विदेशों के क्षेत्रों में भी आसानी पूर्वक पहुंचा सकते हैं |

कंपनियों में :- कंप्यूटर का इस्तेमाल कर अनेक प्रकार के कामों को काफी आसानी से और शीघ्र किया जा सकता है | यह सभी प्रकार की जानकारी को आसानी पूर्वक और लंबे समय तक सुरक्षित रखने में सक्षम है | 

चिकित्सा के क्षेत्र में:- चिकित्सा क्षेत्र में भी कंप्यूटर का उपयोग बढ़ा है | इसकी सहायता से मरीजों की सूची को संग्रहित किया जा सकता है | अस्पतालों में भी इसका उपयोग काफी बढ़ा हैं |

कंप्यूटर का उपयोग अन्य बहुत सारे क्षेत्रों में किया जाता है|

कंप्यूटर के लाभ :-

  1. कंप्यूटर हमारे काम को आसान बना देता है।
  2. यह कम समय में अधिक कार्य करने में सक्षम है।
  3. यह हमारे श्रम को बचाता है।
  4. इसके उपयोग से इंटरनेट पर उपलब्ध सभी जानकारी को आसानी से प्राप्त किया जा सकते हैं।
  5.  इसका उपयोग कार हम अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जुड़ सकते हैं।

कंप्यूटर के हानि :-

  1. इसका अधिक उपयोग करना हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।
  2. कंप्यूटर स्क्रीन को ज्यादा देर तक देखने से हमारे आंख को काफी नुकसान पहुंचता है।
  3. इसका सावधानीपूर्वक इस्तेमाल न करने पर वित्तीय हानि हो सकती हैं।
  4. इंटरनेट के माध्यम से ठगी अधिक पैमाने पर बढ़ी है।
  5. सावधानी पूर्वक उपयोग न करने पर व्यक्तिगत जानकारी चोरी हो सकती है।
कंप्यूटर पर निबंध | Computer Par Nibandh

इसे भी पढे:-

कंप्यूटर पर निबंध FAQs :-

Q. दुनिया के सबसे तेज कम्प्यूटर का क्या नाम है?

दुनिया के सबसे तेज कम्प्यूटर का नाम “फुगाकू” है।

Q. भारत के सबसे तेज कम्प्यूटर का क्या नाम है?

भारत के सबसे तेज कम्प्यूटर का नाम “मल्टीपेटाफ्लोप्स सुपर कंप्यूटर प्रत्यूष” है।

Q. दुनिया की सबसे बड़ी कंप्यूटर बनाने वाली कंपनी का क्या नाम है?

दुनिया की सबसे बड़ी कंप्यूटर बनाने वाली कंपनी का नाम “आईबीएम (इंटरनेशनल बिजनेस मशीन)” है

कंप्यूटर पर निबंध (Computer Par Nibandh) निष्कर्ष :- कंप्यूटर हमारे दैनिक जीवन का एक हिस्सा बन चुका है | इसका उपयोग हमें उतना ही करना चाहिए जितनी इसकी जरूरत हो | इसका उपयोग हमें सावधानीपूर्वक करना चाहिए।

दोस्तों हु म उम्मीद करते है कि आपको हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी कंप्यूटर पर निबंध सही लागि होगी, यदि यह आपको सही लाही तो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर जरूर करे ताकि वो भी कंप्यूटर पर निबंध लिखना जान सकते है।

Leave a Comment